कटिहार/बरारी/नरेश चौधरी--कटिहार के बरारी मे पंचायत में चल रहे किसान चौपाल आयोजन की किसानों को पूर्व जानकारी नहीं मिलने से कम किसान इसका लाभ उठा पाए। बरारी-प्रखंड के पूर्वी बारीनगर पंचायत स्थित पंचायत भवन के सामने त्रिपुरारी कुँवर के खेत मे पेड़ के नीचे किसान चौपाल का आयोजन किया गया था ।
चौपाल में आये त्रिपुरारी कुँवर,शम्भू सिंह,बासुदेव चौधरी,पिंकू कुमार आदि दर्जनों किसानों ने बताया कि चौपाल की जानकारी हमलोगों को नहीं दी गई थी कार्यक्रम की भीड़ को देख हम सभी पहुँचे है।उपस्थित किसानों ने बताया कि चौपाल खुले जगह में टेंट लगाकर होनी चाहिए परन्तु बिना माइक बाजा किसी भी तरह की सूचना नही देकर चौपाल का आयोजन कर दिया गया।
चौपाल की जानकारी के लिए अगर प्रचार प्रसार सही तरीके से किया जाता तो पूर्वी बारीनगर पंचायत से सैकड़ों किसान भाग ले सकते थे। जिससे ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान यहाँ आते और उनको लाभ मिलता।
वही इस किसान चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख माला कुमारी के द्वारा की गई। मुख्य अतिथि मत्स्यजीवी के उमेश सिंह थे।
मौके पर किसान चौपाल में कृषि पदाधिकारी महेंद्र राय, कृषि समन्वयक अरविंद कुमार ने उपस्थित दर्जनों किसानों को खेती से सम्बंधित कई जानकारियां दिया।
कृषि समन्वयक ने किसानों को खरीफ फसल,यांत्रिककरण,मिट्टी जांच पर विस्तृत जानकारी दिया।कृषि समन्वयक ने किसानों को बताया कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रति किसान को एक साल में 06 हजार रुपया का आर्थिक मदद दिया जा रहा है जिसके लिए जिन किसानों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वो किसान रजिस्ट्रेशन करा कर इस योजना का लाभ ले |
इस अवसर पर किसान सलाहकार सुमन कुमार,माँगन प्रसाद,प्रफुल्ल झा, किसान त्रिपुरारी कुँवर,शम्भू सिंह,बासुदेव चौधरी ,राजेश चौधरी,पिंकू कुमार सहित दर्जनों किसान एवं महिला ने भाग लिया।
©www.katiharmirror.com

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें