कटिहार: बिहार लोक सेवा आयोग की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में एक दम्पति ने एक साथ सफलता प्राप्त की |नवाबगंज गांव के सेवानिवृत शिक्षक विनोदानन्द पाठक व शिक्षिका संयुक्ता पाठक की पुत्री नैना व दामाद राजेश कुमार झा ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की। नवाबगंज की नैना झा का चयन बिहार प्रशासनिक सेवा तथा उनके पति का चयन नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में हुआ है।
वही शहर के विनोदपुर श्रीविहार निवासी स्व. रामानंद यादव व इंदिरा देवी के पुत्र कृष्ण स्वरूप 32वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया| कृष्ण स्वरुप ने पहले प्रयास में ही यह सफलता पाई। उन्होंने माध्यमिक परीक्षा पूर्णिया के परोरा स्थित विद्या बिहार से पूरी की| स्नातक तक की पढ़ाई बेंगलुरू से हुई थी |
मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह व गिरजा देवी के छोटे पुत्र निथिश परणीत सिंह का चयन बिहार शिक्षा सेवा में हुआ है |
आजमनगर प्रखंड के अरिहाना की सोनी कुमारी ने भी ने पहले ही प्रयास में बीपीएसी की परीक्षा में बाजी मारी। 52 वां रैंक प्राप्त करने वाली सोनी का चयन बिहार वित्त सेवा के लिए हुआ है।
©www.katiharmirror.com

कोई टिप्पणी नहीं
टिप्पणी पोस्ट करें