कटिहार जिला के बरारी प्रखंड में मंगलवार की रात लगभग 1 बजकर 30 मिनट पर आयी भीषण बारिश के साथ भीषण तुफान के कारण सैकड़ों एकड़ जमीन में लगी किसानों के करोड़ो रुपये मुल्य के केले की फसल का नुकसान हुआ हैं|
बरारी प्रखंड के सिक्कट पंचायत के गोबराही दलित टोला के निवासी जानकी रिषी की पत्नी लीला देवी ने गांव में ही ब्याज पर तीन लाख रुपया लेकर तीन एकड़ जमीन में केला लगाया था|जबकि रामसन रिषी नन्द ो रिषी ने मवेशी और जेवर बंधक रखकर केले की खेती की थी जो आंधी तूफान के कारण पुरी तरह बर्बाद हो गया |जबकि रौनियां पंचायत अन्तर्गत घुसकी ग्राम के नन्द किशोर यादव के चार लाख छेदी यादव के तीन लाख शंभू यादव का डेढ़ लाख मदन यादव का एक लाख कासी यादव का दो लाख ,सूजापुर पंचायत के संजय यादव का दस लाख सत्येन्द्र पंडित का तीन लाख राजेश भगत का दोलाख आनन्दी महलदार चार लाख राकेश मंडल का ढ़ाई लाख विकास ाल 6 लाख मुन्ना मंडल का पांच लाख अरविन्द पंडित का दो लाख उमेश सिंह का डेढ़ लाख अशोक भगत का एक लाखिष्णू देव पंडितका तीन लाख राजा मरांडी का दो लाख रूपये का केले की फसल पुरी तरह तूफान के कारण नुकसान हो गया हैं|
भाजपा के नेत्री बबीता कुमारी कश्यप उर्फ बबीता यादव ने राज्य सरकार व जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग किया हैं|सभी किसान बैंक से एवं ब्याज पर रुपया उठाकर खेती किया था|इस घटना को लेकर किसानों के बीच हा हा कार मचा हुआ हैं|तुफान से लगभग तीन दर्जन से गरीबों का फुस का घर भी उजर गया हैं।
![]() |
Katihar News |
कुमार नीरज
©www.katiharmirror.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें