कटिहार जिले के कटारिया रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ऋषिकेश कुमार (40) को अपराधियों ने उनके चेंबर में घुसकर गोली मार दी।
घटना मंगलवार रात 1:15 बजे की है। ऋषिकेश कुमार उस समय पैनल रूप में ड्यूटी पर थे। गंभीर स्थिति में स्टेशन मास्टर को रेलकर्मियों ने मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पेट में गोली फंसी हुई है। डॉक्टर ऑपरेशन की तैयारी कर रहे हैं।
जख्मी स्टेशन मास्टर मूल रूप से पूर्णिया जिले के डगरूआ के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि रात करीब 1:10 बजे कुछ गुंडे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ पोस्ट के सिपाहियों से झगड़ा कर रहे थे।
इसी बीच गुंडों ने RPF पर गोली चला दी। वह गोली सीधे RPF के जवानों को ना लगकर स्टेशन मास्टर के पेट में लग गई। वारदात के बाद स्टेशन में खलबली मच गई। उन्होंने बताया कि गुंडों ने जवानों को लाठी डंडे से जमकर पिटाई की है। हालांकि जवाबी कार्यवाही में RPF ने फायरिंग नहीं की।
कुमार नीरज
![]() |
कटिहार समाचार |
कोई टिप्पणी नहीं
टिप्पणी पोस्ट करें