![]() |
गड्ढे में डूबकर तीन बहनों की मौत| कटिहार समाचार |
भट्ठा में दैनिक मजदूरी का काम करता था पीड़ित परिवार| मृतक मासूम के परिजनों ने भट्ठा संचालक पर सुरक्षा को लेकर लापरवाही का लगाया आरोप लगाया है कल विद्यालय से पढ़कर मजदूर माँ-बाप के पास आ रही थी तीनो मासूम देर दोपहर से ही लापता थी| भट्ठा संचालक और दैनिक मज़दूरों की सूचना पर गड्ढे से तीनों शव को बरामद किया| मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है| मौत की वजह के खुलासे के लिए शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा|
बताया जाता है कि ईंट भट्ठा के आसपास कई खतरनाक गड्ढे हैजिसकी जानकारी भट्ठा संचालक को थी|लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजामात नही किये गए थे.| मनिहारी पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की|वजह डूबकर मरने की पहली जांच पर मुहर लगा डाला| इस ख़ौफ़नाक घटना में 7 वर्षीया नर्गिस खातुन , 8 वर्षीया गुलपसना खातून,12 वर्षीय शिबरन खातून की मौत हुई है| इसमें से दो सगी बहन और एक चचेरी बहन बताया गया है|घटना के बाद परिजनों के घर कोहराम मचा हुआ है|.परिवार के लोगो का रो रोकर बुरा हाल है|मनिहारी थाना पुलिस ने जांच में बताया कि ईंट भट्ठा के एक गढ्ढे में बारिश का पानी जमा था.|.. विधालय से आकर इसमें तीनों बच्ची नहाने गयी थी... नहाने के क्रम में किसी ने देखा नही|. जिससे तीनों की मौत हो गयी|
कुमार नीरज
©www.katiharmirror.com
कोई टिप्पणी नहीं
टिप्पणी पोस्ट करें