
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ बिहार श्री विजय यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे, बाल विकास परियोजना बिहार के कार्यकलाप में व्याप्त महिला सुपरवाइजर का शोषण एवं आला अधिकारियों का भ्रष्टाचार मैं संलिप्ता पर विस्तृत चर्चा की गई|इस मौके पर विजय यादव ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार का उद्देश्य बेटी बचाओ है पर प्रदेश में बाल विकास परियोजना में व्यापक अनियमितता लगातार सामने आ रही है आला अधिकारी द्वारा मनमानी किए जाने के वजह से किशनगंज में एक महिला सुपरवाइजर ने मजबूरन आत्महत्या कर ली और अब बेगूसराय में नियम को ताक पर रखकर जिला के 42 महिला सुपरवाइजर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है साथ ही आत्महत्या करने पर इन महिला सुपरवाइजर को मजबूर कर रही है जो यह साबित करता है कि प्रशासनिक महकमा बिना कायदा कानून का चल रहा है |
प्रदेश की बहरी सरकार को आगाह करता हूं अगर बेगूसराय के 42 लेडी सुपरवाइजर को तुरंत बहाल नहीं करती है तो विपक्ष के नाते हम लोग सड़क से लेकर इन बेटियों के हक हकूक के लिए सड़क से लेकर सदन तक उनके बहाली तक लड़ाई जारी रखेंगे|
इस मौके पर पार्टी के अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष मोहम्मद वाहिद आलम ,मनीष झा अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन आलम, राजन अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुदामा प्रसाद सिंह, मत्स्य प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह निषाद नगर अध्यक्ष बच्चों भट्टाचार्य,राजेंद्र नगर महासचिव श्याम लाल यादव अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजीव महासेठ आपदा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अशोक कुमार यादव, राजद आदिवासी नेता अजय मुर्मू उर्फ जेठा,महिला जिला अध्यक्ष अंजना देवी, महिला जिला उपाध्यक्ष मंजू देवी, कीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव संतोष यादव, वार्ड 25 अध्यक्ष वसीम रजा, उपाध्यक्ष मोहम्मद नजीर,इंतेखाब हसन, परवेज रजा,मोहम्मद रफीक, वार्ड 36 अध्यक्ष तूफैल, उपाध्यक्ष सिराज खान,मुनीर आलम,मोहम्मद शकील, मुर्तजा आलम,रईस आलम ,बबलू हंसदा अशोक मुर्मू,मजहरुल हक आदि सभी राजद नेताओं ने ICDS में हो रहे भ्रष्टाचार शोषण एवं महिलाओं के प्रति सरकार का उदासीन रवैया के खिलाफ आवाज को बुलंद किया और कहा कि किसी कीमत पर भी प्रदेश की बेटियों महिलाओं के साथ जुल्म अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
कुमार नीरज
©www.katiharmirror.com
कोई टिप्पणी नहीं
टिप्पणी पोस्ट करें