कटिहार:
24 फरवरी 2018 प्राणपुर प्रखंड के दौरे के क्रम में जिला पदाधिकारी, श्री मिथिलेश मिश्र बस्तौल के हाटबाड़ी इलाके में स्थित आनंदमार्ग वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे वृद्धजनों का कुशल क्षेम पूछा।
वृद्ध आश्रम में रह रहे श्री देव नारायण मंडल, श्री राम निहोरा झा, श्री अनिल कुमार मंडल, श्री योगेंद्र प्रसाद मंडल एवं श्री जय गोविंद झा से मिलकर उनका हालचाल पूछा एवं उनके शयन कक्षों एवं पूरे परिसर का अवलोकन किया तथा आश्रम में मौजूद सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। आनंदमार्ग वृद्ध आश्रम संचालन समिति के अध्यक्ष श्री जवाहर लाल सिंह ने जिला पदाधिकारी को जानकारी देते हुए कहा कि इस वृद्ध आश्रम में रहने वाले वृद्धों की संख्या में कमी अथवा वृद्धि होती रहती है। वृद्धजन अपनी इच्छा के अनुसार अपने घर भी जाते हैं एवं अपने स्वजनों से मिलकर पुनः वापस भी आते हैं। आज जिला प्रशासन के सौजन्य से वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों के मनोरंजन एवं देश और दुनिया की समसामयिक खबरों की जानकारी सुलभ होने के उद्देश्य से टेलीविजन की सुविधा मुहैया कराई गई। मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी श्री पवन कुमार मिश्र, सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक श्री अक्षय रंजन, आनंदमार्ग वृद्ध आश्रम संचालन समिति के अध्यक्ष श्री जवाहरलाल सिंह, सचिव श्री सुखदेव मंडल, उपाध्यक्ष श्री रामानंद शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री सूर्य नारायण मंडल सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।
Kumar Neeraj
©www.katiharmirror.com

कोई टिप्पणी नहीं
टिप्पणी पोस्ट करें