कटिहार: मुख्यमंत्री नितीश कुमार बुधवार को कदवा प्रखंड के चांदपुर के दुखी राम मध्य विद्यालय के बाढ़ राहत शिविर में आये| उन्होंने कहा किविपदा आई है। इसमे सभी लोग धैर्य से काम लें। सरकार सभी बाढ़ पीड़ितों को भोजन, बर्तन, कपड़ा सभी चीजें देगी।
मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि यह फाल्स फ्लड था, जितनी वर्षा साल भर में होती थी उतनी वर्षा कुछ दिन में हो गया। एकाएक चारों ओर बाढ़ आ गया, ऐसा अनुमान नहीं था।
लोगों को भोजन में चावल, दाल, सोयाबीन देने की बात कही|उन्होंने कहा कि भरोसा रखें हर संभव सहायता देने को सरकार बचन बद्ध है। सभी की पीड़ा को वे समझ रहे हैं। उन्होंने विपदा की घड़ी में सभी राजनैतिक दलों से एक जुट होकर सहयोग करने की बात कही।
इस अवसर पर कदवा विधायक डॉ शकील अहमद खान ,कृषि विभाग के प्रधान सचिव सह विशेष आयुक्त सुधीर कुमार, जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक एम एस जैन, जदयू जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री दुलाल गोस्वामी, भाजपा नेता चंद्र भूषण ठाकुर, पूर्व सांसद निखिल चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष शोभन दास, जदयू अध्यक्ष विजय दास,बिजय सिंह, अशोक अग्रवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे|
फ़िलहाल मुख्यमंत्री के आने से कम से कम कल और आज तो बाढ़ पीडितो को थोड़ी सुविधा मिली|इसके अलावा सिर्फ आश्वासन ही मिल पाया|
©www.katiharmirror.com

1 टिप्पणी
khali aswasan se kya hoga cm ji
टिप्पणी पोस्ट करें