कटिहार के जिला अधिकारी ने सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया मकसद था जिले में आई बाढ़ में फंसे लोगों को जिले के आखरी छोर तक राहत सामग्री पहुंचाई जाए |साथ ही जनप्रतिनिधि मीडिया NGO रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ साथ जिले के प्रबुद्ध लोगों से जानकारी लेकर और बेहतर कार्य किए जाएं |
लेकिन इस प्राकृतिक आपदा के समय भी राजनीतिक दल के लोग बाढ़ में फंसे लोगों को कैसे राहत दी जाए और प्रशासन के साथ हाथ मिला कर कैसे काम करे ,इससे ज्यादा लोगो की मदद के बजाय जिला प्रशासन पर दबाव बनाने में लगे कि किस NGO को कहां रिलीफ बांटने का ठेका दे दिया जाए |
कुमार नीरज
©www.katiharmirror.com

जबकि जिले के जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा ने बार-बार कहा अभी हम लोग की पहली कोशिश रहेगी पानी में फंसे लोगों को बाहर निकालना उसके लिए भोजन की व्यवस्था करना उसके स्वास्थ्य के लिए चेकअप करवाना मवेशी की चारा की व्यवस्था करना वो इंपोर्टेंट है|इन राजनेताओं को ये ध्यान देने की ज़रूरत है कि जिले में हर साल बाढ़ आती है और फिर चली जाती है और छोड़ जाती है पर तबाही का यह मंजर |एनजीओ के द्वारा रिलीफ बटवा कर अपने वोट बैंक लिए सरकारी मशीनरी का प्रयोग कर वाह वाही लूटने के अलावा मूल स्तर से इस समस्या के समाधान की ज़रूरत है|
कुमार नीरज
©www.katiharmirror.com
कोई टिप्पणी नहीं
टिप्पणी पोस्ट करें