सावन पूर्णिमा को लेकर मनिहारी गंगा तट से जल भरकर कांवरियों का जत्था अपने -अपने मंदिर प्रांगण में पहुंचने लगा है। सावन पूर्णिमा के अवसर पर जिले सहित आसपास के जिलों के अलावा पश्चिम बंगाल व पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से बड़ी संख्या में कांवरिया जलाभिषेक के लिए यहां पहुंचते हैं।
सावन पूर्णिमा को लेकर पूरा कांवरिया पथ केसरिया मय दिखने लगा है। कांवरियों की सेवा के लिए जगह जगह सेवा शिविर लगाए गए हैं। जगह जगह भक्ति जागरण का कार्यक्रम भी चल रहा है !बोलबम सेवा स सेवा सहित विभिन्न सेवा शिविरों के माध्यम से कांवरियों की खिदमत की जा रही है।
अब तक दो लाख लोग जल भर चुके है और पूर्णिमा के अवसर पर पाँच लाख कांवरियों के जलाभिषेक करने की संभावना है। जलाभिषेक को लेकर कांवरियों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किया गया है।
Kumar Neeraj
www.katiharmirror.com
कोई टिप्पणी नहीं
टिप्पणी पोस्ट करें