बाढ़ पीड़ित लोगों की सहायता के लिए कटिहार पुलिस के एसपी सहित पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने अपने एक दिन का वेतन दिया है।
कटिहार पुलिस द्वारा राहत सामग्री का वाहन को रवाना किया गया। एसपी एसएम जैन ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा हम सभी का कर्तव्य है। पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने अपने एक दिन का वेतन बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दिया है। चूड़ा, बच्चों के दूध पाउडर, मोमबत्ती, माचिस, प्लास्टिक शीट, गुड़, जीवन रक्षक दवाई, बोतलबंद पानी, बिस्किट एवं कपड़ा लेकर राहत वाहन को रवाना किया गया है। बाढ़ से प्रभावित इलाकों में पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा।
मौके पर एएसपी छोटे लाल प्रसाद, सदर एसडीपीओ लालबाबू यादव, पुलिस एसोसिएशन के रामविलास पासवान आदि पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
©www.katiharmirror.com

1 टिप्पणी
mantri ji log kab karenge.
टिप्पणी पोस्ट करें