बांका से एम्एल ऐ राम नारायण मंडल को कटिहार का प्रभारी मंत्री बनाया गया है|
बिहार के विभिन्न जिला के प्रभारी मंत्रियों की सूची
राज्य सरकार ने जिलों में प्रभारी मंत्रियों की नए सिरे से जिम्मेदारी दी गई है। गुरुवार को कैबिनेट विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया। पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव पटना के साथ वैशाली के भी प्रभारी मंत्री होंगे। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सारण और गोपालगंज के प्रभारी होंगे।पशुपति नाथ पारस को मुजफ्फरपुर, विजेंद्र प्रसाद को किशनगंज अररिया और मधेपुरा, रमेश ऋषिदेव को सहरसा और सुपौल, राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को भागलपुर और बांका, प्रमोद कुमार को सीवान, सुरेश शर्मा को सीतामढ़ी, राणा रणधीर सिंह को शिवहर, श्रवण कुमार को नवादा, शेखपुरा और लखीसराय, जय कुमार को मुंगेर और जहानाबाद, विनोद कुमार सिंह को भाजपुर और अरवल, डॉ प्रेम कुमार को मधुबनी और रोहतास की जिम्मेदारी दी गई है।इसके अलावा राम नारायण मंडल को कटिहार, कृष्णनंदन वर्मा को गया, महेश्वर राजगीर दरभंगा, दिनेशचंद्र् यादव को पूर्णिया, विनोद नारायण झा को पूर्व चंपारण, शैलेश कुमार को नालंदा, मंजू वर्मा को समस्तीपुर, संतोष कुमार निराला को कैमूर, विजय कुमार सिन्हा को बेगूसराय, कपिवल देव कामत को खगड़िया। खुर्शीद उर्फ फिरोड अहमद को जमुई, कृष्ण कुमार ऋषि को बक्सर, मदन सहनी को पश्चिम चंपारण और ब्रजकिशरो को औरंगाबाद का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।
कुमार नीरज
©www.katiharmirror.com
कोई टिप्पणी नहीं
टिप्पणी पोस्ट करें