कटिहार जिला के भारतीय जनता पार्टी के 17 कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है| भाजपा जिलाध्यक्ष पर तानाशाही रवैया अपनाने एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए इन 17 कार्यकर्ताओं ने दल में पद से इस्तीफा दे दि
या है।

इस्तीफा देने वालों में जिला कार्यसमिति सदस्य देवव्रत गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, अनिल पोद्दार, भोला महतो, जिला कार्यसमिति सदस्य सुमन श्रीवास्तव, बलराम साह, चंद्रशेखर यादव, छाया तिवारी, प्रमोद महतो, दीपक गुप्ता, प्रकाश रंजन, परिमल झा, ललन कुमार सिंह, सुशील कुमार शुक्ला, रतन कुमार साह आदि शामिल हैं।
उधर जिलाध्यक्ष मनोज राय ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है|
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें